सुलतानपुर: पूर्व डीआईजी पर किशोर से कुकर्म का आरोप, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्व डीआईजी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जांच में जुटी पुलिस 

सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले में एक सनसनीखेज व शर्मनाक मामला सामने आया है। जिले के ही एक पूर्व डीआईजी पर किशोर से कुकर्म का आरोप लगा है। किशोर के मां की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व डीआईजी पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। 

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि रिटायर्ड डीआईजी के मकान में किराए पर बेटे के साथ रहती है। आरोप है कि मकान मालिक पूर्व डीआइजी डरा धमकाकर उनके बेटे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करते थे। बुधवार की दोपहर जबरदस्ती उनके बेटे को पकड़कर ले जा रहे थे तो भागकर बेटा उनके पास आया। 

पूर्व की सारी घटनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व डीआइजी पर लैंगिक अपराध साहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

यह भी पढ़ें:-संविधान की सुरक्षा के‌ लिए भाजपा को हराना जरूरी: पीडीए सम्मेलन में बोले अवधेश प्रसाद

 

संबंधित समाचार