बहराइच: सीओ से अभद्रता करना पड़ा भारी, बस सीज-चालक और परिचालक पर हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने एक प्राइवेट बस में यात्रियों को बैठाया जा रहा था। सीओ ने इसका विरोध किया तो चालक और परिचालक ने अभद्र व्यवहार किया। सीओ ने बस को सीज करवाते हुए चालक और परिचालक पर भी कार्रवाई करवाई है। 

भारत नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा से राजस्थान के मध्य प्राइवेट बस संख्या आरजे 18 पीबी 7077 का संचालन होता है। यह बस मंगलवार दोपहर में रूपईडीहा से यात्रियों को लेकर राजस्थान के लिए जा रही थी। लखनऊ बहराइच राजमार्ग पर कैसरगंज में बस रुकी और पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने परिचालक सवारियों को बैठाने लगा। बस को कार्यालय के सामने खड़ा देख सीओ रूपेश गौड़ मौके पर गए। उन्होंने कार्यालय के सामने बस खड़ा करने का विरोध किया इस पर चालक और परिचालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिससे पुलिस अधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने बस को कैसरगंज पुलिस के हवाले कर दिया जहां पर कोतवाल राजनाथ सिंह ने बस को सीज कर दिया। साथ ही बस के चालक और परिचालक पर भी शांति भंग की कार्रवाई हो गई। सीओ ने बताया कि चालक और परिचालक ने ऑफिस के सामने बस खड़ी कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके चलते कार्यवाई हुई है।

ये भी पढ़ें -Video: बहराइच में ऑटो चालक की गुंडई! रोडवेज बस के परिचालक को जमकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार