गांव-गांव खेत खलिहान जाकर तीसरी बार मोदी को फिर से बनायेंगे पीएम :कामेश्वर सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा अवध क्षेत्र का मंगलवार को स्वागत समारोह क्षेत्रीय कार्यालय निरालानगर सम्पन्न हुआ ।

बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि हम सब 2024 में भी गांव- गांव खेत खलिहान जाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है वही क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र कमेलश मिश्र ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है यह किसी से छिपा नही है अनेकों अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री ने किसानों के हितार्थ धरातल पर उतारी है अभी हाल ही में पीएम ने किसानों के नेता हितैषी चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान कर एक एक किसान का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है, नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण सिंह गप्पू ने उपस्थित शीर्ष नेतृत्व व पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि किसान मोर्चा 2024 के चुनाव में अपनी सम्पूर्ण सामर्थ्य के साथ जुटकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है । स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र कमेलश मिश्रा,किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी समेत क्षेत्रीय पदाधिकारी किसान मोर्चा व सभी जिलों के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे ।

 

संबंधित समाचार