RO/ARO और पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष के आवास के सामने किया हंगामा
प्रयागराज, अमृत विचार। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। सुबह आयोग गेट के सामने धरना प्रदर्शन रिया और रात में आयोग अध्यक्ष के आवास के सामने सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर बवाल शुरू कर दिया। हंगामे और बावल की सूचना पर कई थाने की फोर्स मौके पहुंच गयी। पुलिस उग्र छात्रों को समझाने में नाक़ामयाब रही। वहीं इविवि के छात्रों ने सलोरी डेलीगेसी से गोविंदपुर डेलीगेसी तक कैंडल मार्च निकलकर विरोध जताया।
मंगलवार को सुबह से ही शहर के अलग अलग चौराहों पर छात्र गुट एक होकर प्रदर्शन और हंगामा कर रहे थे। उन्हे सिर्फ आश्वासन की घूटी पिलाई जा रही थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे सैकड़ो की संख्या में छात्र एकजुट होकर लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष के आवास के बाहर जुटने लगे। थोड़ी दर में सैकड़ो छात्रों ने गेट के सामने हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामा होता देख मौके पर कई थाने की फोर्स और अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्रों का कहना था कि उन्हे पेपर लीक के बाद से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। कोई सार्थक जवाब नहीं दिया गया है। छात्रों को समझाने के मामले में पुलिस पूरी तरस से नाक़ामयाब रही। उधर इविवि के छात्रों ने ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज से लेकर गोविंदपुर सब्जी मंडी तक निकाला प्रतिरोध मार्च निकालकर विरोध जताया और मेडिकल चौराहे को जाम कर दिया।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव का आरोप है कि परीक्षा के मामले में पेपर "लीक" है, सरकार बिलकुल "वीक" है, पिछले दिनों हुई समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी व उत्तर प्रदेश पुलिस कि परीक्षा में जिस प्रकार से परीक्षा शुरू होने से पहले लोगों के व्हाट्सएप पर सोशल मीडिया पर पेपर वायरल हो रहा था इससे यह जाहिर होता है कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर खिलवाड़ कर रही है।
छात्रों की मांग है कि परीक्षा को निरस्त कर पुनः परीक्षा कराई जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भर्ती लीक पेपर को निरस्त कर परीक्षा की नई तिथि निर्धारित की जाए। अगर जल्द से जल्द परीक्षा की नई तिथि निर्धारित नहीं की गई तो उत्तर प्रदेश में छात्रों का विरोध सड़क पर उतरेगा।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: धरी रह गई शादी की तैयारियां, नहीं कार तो बरात लेकर नहीं आया दुल्हा, सदमें में युवती
