बरेली: चुनावी रंजिश में युवक पर ग्राम प्रधान ने किया धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांकेतिक फोटो

बरेली, अमृत विचार। चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक पर ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे  वह  गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी 35 वर्षीय धर्मवीर पुत्र रीतराम डेयरी का काम करते हैं। आज दोपहर को वह दूध बांटकर वापस आ रहे थे। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते गांव के प्रधान ने अपने साथी सोनू, हरवीर, सोविन्दर विजयवहादुर और पोशकी ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने पर सभी ने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बरेली के कटरी कांड के दो आरोपी गिरफ्तार, जमीन को लेकर हुई थी तीन लोगों की हत्या...जानिए मामला

संबंधित समाचार