बहराइच: एप्पल बेर की अच्छी उपज के लिए डीएम ने प्रगतिशील किसान को किया सम्मानित, जानिए क्या बोलीं?
प्रगतिशील किसान को दिया प्रशस्ति पत्र और शील्ड
जरवल, बहराइच, अमृत विचार। जरवल नगर पंचायत निवासी प्रगतिशील किसान को बुधवार को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। साथ ही जिले के अन्य किसानों को सीख लेने के लिए प्रेरित किया।
राजभवन में यूपी की गवर्नर एवं मुख्यमंत्री द्वारा जरवल के प्रगतिशील किसान को टिश्यू कल्चर केला, एप्पल् बेर की अच्छी पैदावार के लिए अंगवस्त्र व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। बुधवार को किसान दिवस के अवसर पर जरवल के प्रगतिशील किसान को जिला अधिकारी ने प्रसस्ति पत्र व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
जरवल के प्रगतिशील किसान गुलाम मोहम्मद को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किसान दिवस के अवसर पर टिशु कल्चर केला, एप्पल बेर ,ताइवान तरबूज आदि कई फसलों के लिए अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिले के मौजूद तमाम किसानो ने गुलाम को बधाईया भी दी।
डीएम ने कहा कि अन्य किसान भी सीख लेकर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएं। इस दौरान उप कृषि निदेशक टीपी शाही, किसान मोहम्मद फरीद, फैसल, शमीर, खालिद, कृष्ण कुमार, सहित जरवल के काफी किसानो ने बधाई दी।
