UP का एक ऐसा जनपद...जहां बाघ ही नहीं मधुमक्खियों के झुंड भी ले रहे जान, कब होगा इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: जनपद के जंगल को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने के बाद 47 इंसानों की जान जंगल से निकले बाघ के हमले में जा चुकी है। इसके अलावा मधुमक्खियों के झुंड भी कई जान ले चुके है। अब एक और मामला सामने आया है। 

खेत पर गन्ने की बुवाई करने गए किसान के ऊपर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। हमले में किसान की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहानाबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खुंडरा निवासी 42 वर्षीय नरेंद्र पाल उर्फ  अखिलेश पुत्र ओमप्रकाश बुधवार शाम अपने खेत पर गन्ने की बुवाई करने गए थे। खेत पर अन्य लोग भी काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।

मधुमक्खियां के हमले में नरेंद्र उर्फ अखिलेश की मौत हो गई। हादसे में ओमपाल,कपिल और संजीव निवासी ग्राम खुंडारा घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र ग्रामीणों ने कूड़ा करकट जलाकर धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया। घायलों को जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर जहानाबाद मुकेश शुक्ल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घायलों की हालत ठीक है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: गोरखपुर से आए परिवार पर बरसाए लाठी डंडे, 11 नामजद और दो अज्ञात पर FIR

संबंधित समाचार