बरेली: सपा कार्यकर्ता ने छात्रा से की छेड़छाड़, दो महीने से भेज रहा था अश्लील मैसेज...गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार: बिथरी चैनपुर में एक छात्रा ने सपा कार्यकर्ता पर अश्लील मैसेज भेजने और रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। परेशान छात्रा ने दो महीने से कोचिंग जाना भी छोड़ दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा के मुताबिक वह बरेली में रहकर सुपर टेट की कोचिंग कर रही है। परातासपुर निवासी गोकरण यादव ने इंस्टाग्राम से किसी तरह उसका फोन नंबर निकाल लिया। इसके बाद वह फोन पर अश्लील मेसेज भेजकर परेशान करने लगा। वह मंगलवार को अपने मामा के साथ ऑटो से बरेली जा रही थी। 

परसौना नहर के पास ऑटो में खराबी आने की वजह से सभी सड़क किनारे खड़े थे, तभी गोकरण यादव आया और उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। छात्रा ने अपने भाई को फोन कर पूरी बात बताई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गोकरण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सपा नेताओं के साथ फोटो
आरोपी गोकरण यादव खुद को सपा नेता बताता है। सोशल मीडिया पर उसके समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हैं। उसने फेसबुक अकाउंट पर अखिलेश यादव के साथ फोटो भी लगा रखा है। वह दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुका है।

यह भी पढ़ें- बरेली: शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक करता रहा दुष्कर्म, FIR दर्ज

संबंधित समाचार