यूपी बोर्ड परीक्षा शुरु, समय पर पहुंचे परीक्षार्थी-चेकिंग के बाद हुई इंट्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से यानी आज से शुरू हो गई। गुरूवार से शुरु हुई बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होगी। पहली सुबह 8.30 से 11.45 तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे समाप्त होगी। परीक्षा केंद्र सुबह ही छात्र अपने समय से पहुंच गए। परीक्षा का पहला दिन होने के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों को उनके स्कूल के केंद्र तक छोड़ने के लिए पहुंचे थे। वही प्रदेश सरकार और यूपी बोर्ड नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कई इंतजाम किये गये हैं।
 
परीक्षा केंद्रों में और नकल करने वालों पर निगाह रखने के लिए प्रयागराज यूपी बोर्ड में बनाए गए विशेष कमांड सेंटर से सीसीटीवी के जरिए निगाह रखी जा रही है। वहीं परीक्षा के पहले दिन सेंटर पर पहुंचने वाले छात्रों ने कहा कि हमारी परीक्षा का पहला दिन है। हमने तैयारी की है लेकिन थोड़ा सा डर है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आए हैं। उम्मीद है पेपर अच्छा होगा।
 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी यानी आज से शुरू हो गई है । यह परीक्षा 12 कार्य दिवसों में पूर्ण होकर 9 मार्च को समाप्त होगी। इस साल यूपी बोर्ड ने पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एंटी चीटिंग प्लान तैयार किया है। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर इस बार सख्ती बरती जाएगी। यूपी बोर्ड पेपर लीक जैसी घटनाओं को लेकर बोर्ड काफी सख्त है।

6 - 2024-02-22T104717.460

यूपी सरकार उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। इस साल 2024 यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन तरीके से आयोजित करवाने के लिए 5 स्तरीय एंटी चीटिंग प्लान बनाया गया है। इस साल 10वीं और 12वीं के 55,25,308 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन छात्रों के लिए पूरे राज्य में 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जिसमें 566 राजकीय विद्यालय, 3479 सवित्त और 4220 वित्तविहीन विद्यालय शामिल है।

इस बार की बोर्ड परीक्षा में छात्रहित में कई नवीन व्यवस्थाएं की गई है। जिसमें परीक्षाओं के व्यवधानरहित सुचारू संचालन के लिए मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिया गया है। कक्ष निरीक्षकों के लिए क्यूआर कोड एवं क्रमांक युक्त परिचय पत्र भी तैयार किया गया है। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली रोकने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं पर सुरक्षात्मक क्यूआर कोड, क्रमांक और लोगो भी लगाए है। परीक्षा केंद्रों में नकल की घटनाओं और अन्य किसी प्रकार की अवांछित गतिविधि रोकने के लिए परिषद मुख्यालय प्रयागराज और सभी पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में एक-एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। 

नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में स्ट्रांगरूम की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की गई है। 8265 परीक्षा केंद्रों के लगभग 1.35 लाख परीक्षा कक्षों और परिसर में 2.90 लाख से अधिक वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। लखनऊ में भी निगरानी के लिए एक कमांड एंड कंट्रोल रूम सेंटर स्थापित किया गया है। अधिकारियों की टीमों का गठन कर स्ट्रांग रूम का रात में निरीक्षण कराए जाने के भी आदेश दिए गए है। परीक्षाओं में नकल की शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 18001805310 और 18001805312, व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक जैसे सूचना माध्यमों की भी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें -UP board exam: आज से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा,8265 परीक्षा केंद्रों पर किये गए विशेष इंतजाम

संबंधित समाचार