UP board exam: सुल्तानपुर में हाईस्कूल के 2434 परीक्षार्थियों ने किया परीक्षा से किनारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार से जिले के 122 केंद्रों पर आपाधामी के बीच शुरू हुई। सख्ती के चलते पहले दिन सुबह की पाली हाईस्कूल के अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा से 2,434 परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। छापेमारी को निकले छह उड़नदस्तों को एक भी नकलची हाथ नहीं लगे। दूसरी मीटिंग की परीक्षा के लिए केंद्रों पर छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे हैं। 

गुरुवार को यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा जिले के 122 केंद्रों पर शुरू हुई। पहली पाली की परीक्षा साढ़े आठ से 11ः45 बजे तक हुई। निर्धारित समय के आधे से पौना घंटे पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। हाईस्कूल के हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय में कुल 43,143 छात्र-छात्राएं नामांकित थे। इस परीक्षा में 40,709 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 2434 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान का पेपर रहा। जिसमें नामांकित 134 में सभी उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि सभी छह उड़ाकादल निकले। कई केंद्रों का निरीक्षण किया गया, लेकिन कहीं से नकल होने की सूचना नहीं मिली है। दूसरी मीटिंग में दो से 5ः15 बजे तक होने वाली परीक्षा इंटरमीडिएट की हिंदी, सामान्य हिंदी व हाईस्कूल की वाणिज्य विषय के पेपर होंगे। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक सख्ती की वजह से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है। 

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, दो की मौत, गांव में भारी फोर्स तैनात

संबंधित समाचार