बाराबंकी: महिला डॉक्टर के बंगले से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू, कई दशक से भू माफिया ने कर रखा था कब्जा
बाराबंकी, अमृत विचार। शहर के मध्य में स्थित देश कीमती लेडी डॉक्टर के बंगले की जमीन को खाली कराने का अभियान गुरुवार को प्रारंभ हुआ। इस जमीन पर दो दर्जन से अधिक लोग अस्थाई निर्माण कर व्यावसायिक प्रतिष्ठान चला रहे थे। आरोप है कि इस जमीन का भू माफियाओं ने बैनामा भी कर दिया था। कुछ लोगों से चार करोड़ रुपए अग्रिम भी ले रखे थे।
गुरुवार को जब नगर पालिका के अधिकारी बुलडोजर के साथ जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो हड़कंप मच गया। अतिक्रमणकर्ताओं ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। लेकिन बुलडोजर थमा नहीं। खाली हो रही जमीन की साफ सफाई का काम भी शुरू किया गया। झाड़ झंखाड़ साफ किए जाने लगे। फिलहाल अतिक्रमण कर्ताओं ने कोई प्रतिरोध नहीं किया है।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि फिलहाल किसी तरफ से कोई प्रतिरोध नहीं किया गया है। वह खुद बैठकर अतिक्रमण साफ करवा रहे हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने यह जमीन नगर पालिका को हस्तांतरित कर दी थी। अब इस पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल अतिक्रमण करता हूं पर कोई मुकदमा दर्ज करने की आवश्यकता महसूस नहीं की जा रही है। जिन लोगों ने कब्जा कर रखा था वह खुद अपना समान और अतिक्रमण हटा रहे हैं। एक-दो दिन में इसे पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा। शहर के जामा मस्जिद के सामने स्थित तीन बीघा 9 विश्व पांच विश्वांसी में फैली इस जमीन को तत्कालीन राजा दरियाबाद में लेडी डॉक्टर के बंगले के लिए दान में दी थी।

जिसे बाद में नगर पालिका के जेरे इंतजाम कर दिया गया था। आरोप है कि नगर पालिका के ही तत्कालीन अध्यक्ष ने मार्केट निर्माण के लिए इसे एक भूमाफिया के नाम कर दिया था। इसके बाद इसकी प्लाटिंग कर इस पर बैनामा करने का काम शुरू हो गया। श्री जगजीवन दास सतनाम ट्रस्ट ने जिलाधिकारी से भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग उठाई थी।
एक कुआं भी मिला
अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान एक अत्यंत पुराना ऐतिहासिक कुआं भी दिखाई दिया। जिसके चारों ओर साफ कर दिया गया है। हनुमान है यह कुआं कई सौ साल पुराना है। जिसे अतिक्रमण कर्ताओं ने ढंक कर अस्थाई निर्माण कर लिया था।
एक ऐतिहासिक काम हो रहा है। भूमि को खाली कराए जाने के बाद यहां मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण होगा। जिस शहर की खूबसूरती बढ़ेगी जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिल सकेगीय.., सत्येंद्र कुमार जिलाधिकारी बाराबंकी।
