श्रावस्ती: जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर, बोर्ड परीक्षाओं का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती/अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2024 आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने गुरुवार को विकास खण्ड हरिहरपुररानी अन्तर्गत जनता इण्टर कालेज पटना खरगौरा एवं बलदेव प्रसाद नागरिक इण्टर कालेज अमवा सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। 

जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया। वहीं अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्था पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया है। 

जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। 


हाईस्कूल में 1227  व इंटर में 454 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें

बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के विषय-हिन्दी में कुल पंजीकृत 12194 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 10967 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 1227 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। वहीं प्रारम्भिक हिन्दी में कुल पंजीकृत 1 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसके अलावा इण्टरमीडिएट में सैन्य विज्ञान में कुल पंजीकृत 8 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 8 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 

इसी प्रकार द्वितीय पाली में हाईस्कूल के विषय-वाणिज्य के कुल पंजीकृत 51 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 50 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। वहीं इण्टरमीडिएट के विषय-हिन्दी, सामान्य के कुल पंजीकृत 7533 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7079 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 454 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: किशोरी को बेचने के लिए ले जा रहे थे शिमला, एसएसबी ने पकड़ा

संबंधित समाचार