संभल: आर्थिक तंगी में चाट विक्रेता ने फंदे पर लटककर दी जान, परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। अमृत विचार: नगर के मोहल्ला सुंदर नगरी में चाट विक्रेता का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया है कि चाट विक्रेता ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जान दी है। नगर निवासी राजू कुशवाहा (30 वर्ष) पुत्र मोहन मोहल्ला सुंदर नगरी में किराये का मकान लेकर चाट की ठेली लगाता था।

देर रात राजू  को कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका देख पत्नी पुष्पा की चीख निकल गई। आस पड़ोस के लोगों ने राजू  को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के चार बच्चे हैं। बताते हैं कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिससे वह परेशान रहता था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़े :- चन्दौसी: कोर्ट के आदेश के बाद सामुहिक दुष्कर्म के आरोप में होमगार्ड समेत सात के विरुद्ध रिपोर्ट, कोतवाली पुलिस ने कि जांच शुरू 

संबंधित समाचार