गोंडा: युवती को डरा धमकाकर दुराचार करता रहा सगा मौसा, विवाह के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा, जेवर भी छीना

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुराचार व डकैती का मुकदमा दर्ज

बभनजोत/गोंडा, अमृत विचार। खोंड़ारे थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मां-बाप के निधन के बाद अपने नाना नानी के घर रह रही एक युवती के साथ उसका सगा मौसा डरा धमका कर महीनों तक दुराचार करता रहा। शादी होने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उ

सके ससुराल जाकर भी उसने जबरन दुष्कर्म किया और उसका जेवर व 2.50 लाख रुपया छीनकर चला गया। अब कोर्ट के आदेश पर पीड़िता ने आरोपी मौसी के खिलाफ डकैती व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

खोडारे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के मुताबिक बचपन में ही उसके मां-बाप का निधन हो गया था उसका पालन पोषण उसके नानी के घर पर हुआ नाना नानी के घर उसके सगे मौसा का भी आना जाना था। आरोप है कि नाबालिग अवस्था से ही वह पीड़िता को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता बालिग हुई तो नाना नानी ने उसका विवाह कर दिया। लेकिन यहां भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। विवाह के कुछ दिन बाद उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे शहर चला गया तो आरोपी फिर से उसके घर आ धमका और उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय आरोपी उसका जेवर व ढाई लाख रुपया भी छीन ले गया।

पति के वापस लौटने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। दोनों पति-पत्नी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।  लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। पुलिस के कार्यशैली से आहत पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की फरियाद की।

अब कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। खोडारे थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ डकैती व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: किशोरी को बेचने के लिए ले जा रहे थे शिमला, एसएसबी ने पकड़ा

संबंधित समाचार