हरदोई: साहब, दरोगा जी रिश्वत मांग रहें है! बारकोड भेज मांग रुपए, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। किशोरी को बरामद करने के लिए एक दरोगा ने बारकोड भेज कर दो हज़ार रुपये की घूस मांगी है। जिसकी लिखित शिकायत एसपी से करते हुए सख्त कार्यवाई किए जाने की गुहार लगाई है। बताया गया है कि साण्डी थाना इलाके के रहने वाले एक युवक ने एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को गांव का ही एक युवक 17 जनवरी को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

मामले का मुकदमा तो दर्ज किया गया लेकिन राजनैतिक कारणों के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। तमाम कोशिश करने के बाद भी उसकी पुत्री की बरामदगी नहीं हो सकी। उसका कहना है कि पुत्री बरामदगी के लिए थाने में तैनात दरोगा ने 19 फरवरी को अपना बारकोड भेज कर उससे दो हज़ार रुपये और मांगें। लेकिन अभी तक उसकी पुत्री की बरामदगी नहीं हो सकी है। पीड़ित ने कार्रवाई करते हुए पुत्री की बरामदगी की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: किशोरी को बेचने के लिए ले जा रहे थे शिमला, एसएसबी ने पकड़ा

संबंधित समाचार