शाहजहांपुर: पाइपलाइन घोटाले की जांच करने पहुंचे जल निगम के JE, अब अधिकारियों भेजी जाएगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुटार, अमृत विचार: गांव सिल्हुआ में हर घर जल योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन कई जगह से लीकेज हो गई और टोटियों का रुपया निकालने के मामले में एसडीएम के आदेश पर जल निगम के जेई अनुभव मिश्रा जांच करने पहुंचे। जहां बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जांच कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर मिश्रा ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही पुवायां एसडीएम को को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि गांव सिल्हुआ में भारत सरकार की ओर से जल शक्ति मिशन के तहत घर-घर स्वच्छ पेयजल योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया गया है। ग्राम पंचायत के निवासियों के लिए घर-घर पानी की आपूर्ति हेतु टंकी लगाई गई थी। लेकिन कुछ दिनों तक जलापूर्ति की गई। 

लेकिन अब पानी सप्लाई बिल्कुल ठप हो गई है। प्रार्थना पत्र में करीब छह बिंदुओं को दर्शाया गया है। पहले बिंदु में बताया गया कि गांव में करीब 350 टोटियों का रुपया निकाला जा चुका है और गांव में अभी तक सौ टोटिया ही लग पाई हैं। जल की पूर्ति को चार इंच पाइप के स्थान पर ढाई इंच पाइप ही डाला गया है। मेन पानी सप्लाई के नाम पर डाली गई लाइन कई जगह से लीक हो रही है। 

प्रवेश मिश्रा के मकान तक दो इंच तक ही पाइप पड़ा है। जबकि रामशंकर के मकान तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। इसके बावजूद रुपया निकल गया है। जो टोटी लगाई गई है उन्हें सीमेंट से जाम नहीं किया गया है। गांव में एक वर्ष से अधिक समय कार्य चल रहा है। लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पाई है। 

इस मामले में किसान नेता रामशंकर मिश्रा ने अधिकारियों से शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को जल निगम के जेई अनुभव मिश्रा जांच करने गांव सिल्हुआ पहुंचे। जहां किसान नेता राम शंकर मिश्रा के साथ ही अन्य लोगों के साथ बताई हुई जगह पर जांच की। उन्होंने प्रार्थना पत्र में दिए गए छह बिंदुओं पर जांच की। जांच के दौरान लोगों ने ठेकेदार पर निशाना साधा और घोटाले में संलिप्त होने की बात कही। हालांकि, जेई अनुभव मिश्रा जांच कर वापस लौट गए। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: गन्ना छिलाई कर रहे श्रमिकों पर तेंदुए ने बोला हमला, चपेट में आया युवक घायल

संबंधित समाचार