गोरखपुर: अब जिला अस्पताल में टेलीमेडिसिन से होगा मरीजों का उपचार
गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सक अभय चंद श्रीवास्तव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने फीता काटकर टेलीमेडिसिन (टैली कंसलटेंट) सेवाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएमओ श्रीकांत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिला परिषद ऑफिस में एक टेलीफोन यूनिट की स्थापित करनी थी, …
गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सक अभय चंद श्रीवास्तव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने फीता काटकर टेलीमेडिसिन (टैली कंसलटेंट) सेवाओं का शुभारंभ किया।
इस दौरान सीएमओ श्रीकांत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिला परिषद ऑफिस में एक टेलीफोन यूनिट की स्थापित करनी थी, चूंकि हमारे जिला अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद हैं तो उसी का आज यहां इनॉग्रेशन किया गया है। इसमें हमारे तीन स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं। जो एमबीबीएस डॉक्टर हैं वे रोस्टर में ड्यूटी पर आएंगे। सुबह 8 से रात 10 बजे तक उनको किसी का कॉल आता है हम उनका नंबर प्रसारित कर देंगे।
आप लोगों के माध्यम से अगर जनता कॉल करती है तो उनकी बात समझेंगे। अगर वह समझते हैं कि मरीज को मेडिटेशन की जरूरत है या कोई सर्जरी की जरूरत है तो हमारे स्पेशलिस्ट एक टाइम स्लॉट देंगे। उस टाइम स्लॉट में वह आकर उनसे बात करेंगे। उनका नंबर यहां रजिस्टर हो जाएगा और वह उस समय आकर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि शासन के आदेश अनुसार जो सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन रखना है उस को ध्यान में रखते हुए अगर किसी को केवल राय लेनी है तो वह राय उसको यहां से बैठे-बैठे ही मिल जाएगी। यह एक बहुत अच्छी पहल है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हम उसको ऑनलाइन सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
अगर किसी को भर्ती होना है या उसकी जांच होनी है तो फिर हम उसको सलाह देंगे कि चिकित्सालय आइए। हमारी कोशिश है और प्रशासन की कोशिश है कि कहीं पर एकदम से भीड़ ना होने पाए। क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग और मांस्क ये दो चीजें ही कोबिट-19 प्रोटेक्शन का इस समय हमारे पास बचाव का साधन है। आज इसी कड़ी में इसका शुभारंभ किया गया।
