आजमगढ़: जंगली सुअर के हमले में एक मरा, पांच घायल, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। दो दिन पूर्व आजमगढ़ जिले में वन विभाग की टीम में 36 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक तेंदुआ को पकड़ा ही था कि आज आजमगढ़ में एक जंगली सूअर ने हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया, जिसमें एक लोगों की मौत हो गई। सुअर भी पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है ।

पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में एक जंगली सुअर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले जहां एक लोग की मौत हो गयी, वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति को मामूली चोट आने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम जंगली सुअर को रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गयी है। वहीं पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ था।

पुलिस के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में आज सुबह करीब 10 बजे जंगली सुअर ने करीब छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में बस्ती गावँ के बंगाली राम (58) की मौत हो गयी। सुअर द्वारा उसके गले में काट लिया गया था जिससे काफी खून बहने से उसकी मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल चंद्रबली राम, श्यामदेव को प्राइवेट व रामकीरत और सुभाष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामूली रूप से घायल गुलशन को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि जंगली सुअर की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम जंगली सूअर को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। जल्द ही उसका रेस्क्यू कर लिया जाएगा। मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें;-पेपर लीक मामले के बहाने राहुल ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा- नानी को ननिहाल का हाल सुना रहे हैं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका