अग्निवीर भर्ती: खुल गई आवेदन के लिए विंडो, 22 मार्च तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया, अभ्यर्थियों को दी गई ये सलाह
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित है। आवेदन के लिए साढ़े 17 साल की उम्र से लेकर 21 वर्ष तक युवा ही पात्र होंगे। भर्ती कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं), और अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट,स्टोर कीपर टेक्निकल सहित विभिन्न पदो के लिए पंजीकरण होगा।
आनलाइन https://www.join Indianarmy.nic.in आवेदन कर सकते हैं। नई भर्ती प्रक्रिया के तहत, अभ्यर्थियों को रैली में भाग लेने के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) मेरिट सूची में उत्तीर्ण होना और स्थान सुरक्षित करना होगा। इस प्रकार, सभी उम्मीदवारों के लिए जेआईए वेबसाइट पर पंजीकरण करना और ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) के लिए आवेदन करना अनिवार्य है, जो राष्ट्र की सेवा करने के उनके सपने की दिशा में महत्वपूर्ण पहला कदम है।
लखनऊ सहित इन 13 जनपदों से आवेदन होंगे स्वीकार
पंजीकरण प्रक्रिया की रूपरेखा बताने वाला एक विस्तृत वीडियो जेआईए वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो यह सुनिश्चित करता है कि अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया को निर्बाध रूप से पूर्ण कर सके। अभी आवेदन के लिए13 जिलों औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: उमेश पाल की पहली बरसी कल, श्रद्धांजलि से पहले होर्डिंग्स और पोस्टर से पटा शहर
