अखिलेश यादव की मौजूदगी में अजीम की सपा में वापसी, फिरोजाबाद किले को मजबूत करने का दे गए मंत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को फिरोजाबाद पहुंचे। फिरोजाबाद जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही अखिलेश का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कटफोरी कट पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता अखिलेश के स्वागत में खड़े दिखाई दिए। 

अखिलेश यादव फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के समीकरण मजबूत करने के लिए आज फिरोजाबाद में दिनभर रहे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के में से नाराज चल रहे पुराने साथियों को मानने और घर वापसी करने की कवायत शुरू कर दी। 

फिरोजाबाद से पूर्व विधायक अजीम भाई के घर पहुंच कर अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी में वापस लिया और वहां बैठकर मुस्लिम मतदाताओं से मजबूती के साथ पार्टी के लिए खड़े रहने की अपील की। इसके बाद अखिलेश यादव बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए जिला अध्यक्ष टीटू प्रधान के घर गए, वहां उन्होंने जाटव समाज के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। 

इसके बाद फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चंचल के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। अखिलेश यादव के फिरोजाबाद दौरे के दौरान लोकसभा प्रत्याशी अक्षय यादव, पूर्व एमएलसी दिलीप यादव, विधायक सचिन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार