माघी पूर्णिमा : रायबरेली में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, घाटों पर दिखा मेले जैसा नजारा   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। शनिवार को माघ मास की पूर्णिमा पर जनपद के सभी गंगा घाटों पर आस्था ,भक्ति और विश्वास का सैलाब उमड़ा है। पूर्णिमा के शुभ योग पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की है। इस दौरान गंगा घाटों पर मेले जैसा नजारा बना रहा। 
   
जिले के गंगा घाट गेगासो , डलमऊ , गोकना, पूरे तीर आदि में भोर से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में दूर दराज से श्रद्धालु शुक्रवार शाम को ही गंगा तटों पर पहुंच गए थे। गोकना गंगा घाट पर शुक्रवार की शाम पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में गंगा महाआरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या महिला-पुरुष शामिल हुए। गंगा तटों पर भारी भीड़ के कारण घाटों की छटा ही निराली दिखी। गंगा घाटों पर हर हर गंगे का जयघोष गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। छोटे से लेकर बड़ों और महिलाओं में गंगा स्नान को लेकर काफी उत्साह दिखा।  

3 - 2024-02-24T095750.507
    
माघी पूर्णिमा के कारण गंगा तटों की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ रही , जिसके कारण कई स्थानों पर जाम लगा हुआ था। गोकना गंगा घाट को जाने वाले मार्ग पर जुगराजपुर से लेकर गंगा घाट तक करीब तीन किलोमीटर का सफर काफी दुश्वारियों भरा रहा । ऊबड़ खाबड़ मार्ग पर रेंगते वाहनों की भीड़ ने स्नानार्थियों की राह में रोड़ा बने हुए थे। डलमऊ के मुराई का बाग चौराहा पर भी यातायात में भीड़ बाधा बनी हुई थी। कानपुर मार्ग के जमुनापुर चौराहा पर भी जाम की समस्या रही।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: नैनी जनपद कारागार पहुंचे डी.जी. जेल एसएन साबत, बारीकी से परखी व्यवस्थाएं

संबंधित समाचार