अयोध्या: सूरत में हत्या के मामले में फरार दो गिरफ्तार,यूपी STF की मदद से गुजरात क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। गुजरात के सूरत शहर की क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम की मदद से जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों सूरत में हुई अलग-अलग हत्याओं में तीन और दो दशक से फरार चल रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के सूरत शहर में मार्ग दुर्घटना के बाद मारपीट में एक शख्स की मौत हो गई थी। लगभग तीन दशक पूर्व हुए इस वारदात में रामदयाल पांडेय को नामजद किया गया था। उसको संयुक्त टीम ने खंडासा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वहीं अवैध संबंध को लेकर लगभग दो दशक पूर्व सूरत में हुई एक महिला की हत्या में जिले के विजय बहादुर चौहान को नामजद किया गया था और वह वारदात के बाद अपने गांव भाग आया था। यहां उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और वह जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में रह रहा था,जहां से संयुक्त टीम ने विजय को गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच टीम दोनों को सूरत ले जाने की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें -हल्द्वानी: कैसे होगी रिकवरी, अब्दुल मलिक का घर नजूल भूमि पर तो शिक्षण संस्थाएं ट्रस्ट के नाम

संबंधित समाचार