Kanpur की बिजली व्यवस्था में और होगा सुधार...लगेंगे इतने नए ट्रांसफार्मर, शासन से मिली हरी झंडी
लखनऊ में हुई बोर्ड बैठक में 268 कार्यों को मिली हरी झंडी
कानपुर, अमृत विचार। लखनऊ में शुक्रवार को यूपीपीसीएल के चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक कानपुर विद्युत आपूर्ति कंपनी के लिए काफी उपयोगी साबित हुई।
बैठक में केस्को के 268 कार्यों को हरी झंडी मिली। इससे शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार कार्य किए जाएंगे। कुछ ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे, कुछ की क्षमता बढ़ेगी। सबस्टेशनों में भी सुरक्षा के तहत कार्य किए जाएंगे।
शहर के लोगों को बिजली का सिमत न झेलना पड़े, इसलिए केस्को ने लखनऊ में हुई बोर्ड बैठक में 268 कार्यों को रखा। इनमें मुख्य फोकस 40 करोड़ से होने वाले इन कार्यो के साथ ही सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ाने पर भी रहा।
केस्को मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला के मुताबिक कि पिछली बोर्ड बैठक में 40 करोड़ रुपये से 258 कार्यों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिस संबंध में बोर्ड ने कार्यों का डाटा समेत आदि जानकारी मांगी थी।
इस बार 268 कार्य बोर्ड के सामने रखे गए। इसमें कई नए वर्क भी शामिल हैं। बताया कि 7.50 करोड़ रुपये सबस्टेशनों की सुदृढ़ीकरण व सुरक्षा में खर्च किए जाएंगे। इसमें हंसपुरम सबस्टेशन में 10 और महाबलीपुरम में 5 एमवीए क्षमता का नया पॉवर ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
इसके अलावा जूही हार्समैन बाग सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि करते हुए 5 की जगह 10 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। वहीं, 12 सबस्टेशन में 11 केवी के पुराने व जर्जर वैक्यूम सर्किट, करंट व पोटेंशियल ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। इससे इन सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।
इसके अलावा म्योर मिल, सिविल लाइंस, कोपरगंज,आलूमंडी, साइकिल मार्केट व लालइमली सबस्टेशन में डबल सप्लाई की जाएगी। इसके लिए 33 केवी की लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा अन्य कार्य भी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- गजब कनपुरिया जुगाड़: केस्को को मात देकर ऐसे करते रहे बिजली चोरी...विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर खेल किया उजागर
