गोंडा: BJP सांसद संग पैराग्लाइडर पद्मश्री शीतल महाजन ने 5 हजार फीट से छलांग लगाकर रचा इतिहास, देखें VIDEO
राम मंदिर का झंडा लहराते हुए सरयू किनारे की स्काई डाइविंग, जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा सरयू तट
गोंडा। पद्म श्री विजेता शीतल महाजन ने शुक्रवार की शाम को जिले के बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के साथ पैराग्लाइडिंग करते हुए अयोध्या से सरयू तट पर 5 हजार फिट की उंचाई से छलांग लगाकर इतिहास रच दिया। सांसद के पैरा ग्लाइडर पर सवार शीतल ने जैसे ही छलांग लगाई लोग विस्मय से भर उठे। स्काईडाइविंग करते हुए वह जमीन पर उतरीं तो सरयू का किनारा तालियों की गड़हगड़ाहट और जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
इस ऐतिहासिक मौके पर सांसद व शीतल ने कहा कि आज उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। इस ऐतिहासिक छलांग के बाद सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि दुनिया की ऐसी कोई जगह नहीं है जहां पर शीतल महाजन ने स्काई डाइविंग न किया हो। शीतल महाजन का बहुत दिनों से प्लान था कि अयोध्या में एक स्काई डाइविंग की जाए। आज उन्होने 5 हजार फीट की ऊंची से स्काई डाइविंग करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का झंडा लहराते हुए अयोध्या की धरती पर सफल स्काईडाइविंग किया।
सांसद ने कहा कि अयोध्या में एक अलग ही माहौल रहता है। जिसमें सब राममय है। अयोध्या में यह पहली सफल स्काई डाइविंग लैंडिंग है। कई सालों का जो सपना था वह आज पूरा हुआ है। सांसद ने कहा कि यह बेहद जोखिम भरा कार्य है और श्री राम के आशिर्वाद से ही यह पूरा हो सका। बीजेपी सांसद ने कहा कि 2024 का चुनाव बहुत ही खतरनाक है, लेकिन उन पार्टियों के लिए है जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़ी है। 2024 में इसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी और ऊंचाइयों में जाएगी और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

22 मिनट में तय की 27 किमी की दूरी
अमृत विचार: इस स्काईडाइविंग के लिये शीतल महाजन ने बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के मनकापुर स्थित पैतृक निवास से उड़ान भरी। सांसद ने बताया कि अयोध्या तक की 27 किमी की दूरी तय करने में उन्हे 22 मिनट का वक्त लगा। अयोध्या पहुंचने पर वह 10 मिनट तक हवा में रहे। 5 हजार फिट की उंचाई पर पहुंचने के बाद शीतल महाजन ने पैराशूट लेकर छलांग लगाई। उन्होने हाथ में जय श्री राम की ध्वज पताका ले रखी थी। हवा में गोता लगाते हुए वह सरयू नदी के किनारे उतरी। कुथ ही मिनट बाद सांसद भी पैराग्लाइडर के साथ जमीन पर उतरे। दोनों के जमीन पर उतरते ही सरयू का किनारा
चार साल पहले लिया था संकल्प, पूरा हुआ सपना
पद्म श्री शीतल महाजन ने कहा कि उन्होने 4 साल पहले श्री राम जन्मभूमि पूजन के दौरान ही अयोध्या में स्काई डाइविंग का संकल्प लिया था। उनकी मंशा थी कि राम मंदिर बनने पर अयोध्या की धरती पर 5 हजार फिट की ऊंचाई से रामलला का झंडा लहराते हुए स्काई डाइविंग करेंगी। वह 22 जनवरी को स्काई डाइविंग करना चाहती थीं। 6 महीना पहले परमिशन के अप्लाई किया था लेकिन सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं मिल सकी। राजा भैया के सहयोग से अब जाकर उनका सपना पूरा हुआ है।
तीन महीना पहले से बनाकर रख लिया था राम ध्वज
पद्मश्री शीतल महाजन ने कहा कि अयोध्या में जैसे कोई मूर्तिकार मूर्ति बना रहा है, कोई रंगोली बना रहा है। इसी तरह उन्होने सोचा कि वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का झंडा लेकर हवा से कूदकर लोगों का स्वागत करेंगी। इसके लिए राजा भैया के साथ मिलकर प्लान किया था। फ्लैग लेकर के हमें जंप करना था। उन्होने बताया कि स्काईडाइविंग के लिए तीन महीना पहले ही राम ध्वज बनाकर रख लिया था पर वह समय नहीं आ रहा था।
एक सप्ताह से मनकापुर में थी शीतल महाजन
इस स्काई डाइविंग के लिए शीतल महाजन 19 फरवरी को ही मनकापुर पहुंच गयी थीं। शीतल ने बताया कि पहले 22 फरवरी को स्काई डाइविंग करके जंप करने का प्लान किया था लेकिन मौसम की खराबी से प्लान कामयाब नहीं हो सका। शुक्रवार को अच्छा मौसम मिला तो इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

उन्होने बताया कि 5 हजार फीट की ऊंचाई से जंप करने के बाद 4 हजार फीट की ऊंचाई पर उन्होने अपना पैराशूट खोल लिया। जब एक हजार फीट पर पहुंची तो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का फ्लैग खोला। शीतल ने कहा कि जहां जंप करना था उन्होने वहां जंप कर लिया। शीतल ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा जंप यह था जो उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा किया।
गोंडा: BJP सांसद संग पैराग्लाइडर पद्मश्री शीतल महाजन के 5 हजार फिट से लगाई छलांग, जय श्री राम के जयघोष से गूंजा सरयू तट pic.twitter.com/MmqXO7Tfuh
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 24, 2024
गोंडा: BJP सांसद संग पैराग्लाइडर पद्मश्री शीतल महाजन के 5 हजार फिट से लगाई छलांग, जय श्री राम के जयघोष से गूंजा सरयू तट pic.twitter.com/zYt7sn9KF2
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 24, 2024
यह भी पढे़ं: युवाओं के हित में सीएम योगी का बड़ा फैसला, सिपाही भर्ती परीक्षा की रद्द, जानिए अब कब होंगे EXAM और क्या बोले मुख्यमंत्री?
