मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार कैंटर ने पांच कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 16 अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक माल वाहक वाहन (कैंटर) ने एक रेस्त्रां के बाहर खड़ी पांच कारों को टक्कर मार दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गये। 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात जिले के खतौली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तगाई कट के पास एक तेज रफ्तार कैंटर पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका। तेज रफ्तार वाहन ने एक रेस्तरां के बाहर खड़ी पांच कारों को टक्कर मार दी। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) यतेंद्र नागर ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार (30) और उनकी रिश्तेदार श्‍वेता (24) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।  

यह भी पढ़ें:-युवाओं के हित में सीएम योगी का बड़ा फैसला, सिपाही भर्ती परीक्षा की रद्द, जानिए अब कब होंगे EXAM और क्या बोले मुख्यमंत्री?

 

संबंधित समाचार