अयोध्या: निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अयोध्या, अमृत विचार। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के विघटन और निजीकरण के विरोध में जनपद के सैकड़ो विद्युत कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार निजीकरण पर आमादा है जबकि संयुक्त संघर्ष समिति सुधार चाहती है। निजीकरण से कुछ चंद लोगों को फायदा होगा जबकि किसान आम जनता को ज्यादा बिजीली का …
अयोध्या, अमृत विचार। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के विघटन और निजीकरण के विरोध में जनपद के सैकड़ो विद्युत कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार निजीकरण पर आमादा है जबकि संयुक्त संघर्ष समिति सुधार चाहती है। निजीकरण से कुछ चंद लोगों को फायदा होगा जबकि किसान आम जनता को ज्यादा बिजीली का बिल देना पड़ेगा।
अयोध्या जिले में हॉस्पिटल और पेय जल की आपूर्ति छोड़कर विद्युत कर्मचारियों द्वारा कोई काम नहीं किया जाएगा जब तक सरकार निजीकरण का जिद नहीं छोड़ती। विरोध सभा में मुख्यत डीसी दीक्षित,मनोज गुप्ता,रोहित सिंह अभय चौबे ,लालचंद, चक्रेश,रघुवंश मिश्रा ,बब्लू सिंह,श्रीकांत,दिलीप,रमन श्रीवास्तव,निखिल नायक,ऋषिकेश,संजय वर्मा संजय सिंह ,अरुण साहनी,लोगो ने संबोधित किया।
