Fatehpur News: जेल वार्डन के भाई की सऊदी अरब में हत्या... एक माह बाद घर पहुंचेगा शव
फतेहपुर के जेल वार्डन के भाई की सऊदी अरब में हत्या
फतेहपुर, अमृत विचार। जेल वार्डन के सउदी अरब में रहने वाले भाई विजय शंकर की हत्या कर दी गई। घटना की खबर आने के बाद परिजन बेहाल हैं। करीब एक माह में शव के आने की उम्मीद है। परिजनों ने मां को घटना की जानकारी नहीं दी है।
चांदपुर थाने के बबई निवासी श्याम बिहारी विश्वकर्मा का पुत्र विजय शंकर करीब डेढ़ साल पहले सऊदी अरब की राजधानी रियाद कमाने गया था। जहां कार चालक का काम करता था। बहराइच जेल में वार्डन के पद पर तैनात भाई प्रेम शंकर ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भाई की मौत की खबर उसके मालिक ने दी है।
भाई की किसी वजह से तीन लोगों ने हत्या कर दी है। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। दूतावास से शव के लिए संपर्क किया है। दूतावास से करीब एक माह शव आने में लगने की बात कही है। गांव में रहने वाले बड़े भाई हरिशंकर ने बताया कि मां को अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें- UP: कर्जा चुकाने के लिए बन गया अपराधी...अपनी ही मां की कर दी हत्या, आरोपी बेटे का कबूलनामा सुन- आप भी रह जाएंगे दंग
