बरेली: क्लैट परीक्षा में भी बच्चों ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में हुई कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी हुआ। जिले में अधिकांश बच्चों ने इसमें बाजी मारी है। रिजल्ट देखते ही सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे है। अभ्यर्थियों का कहना था कि कोरोना की वजह से रिजल्ट पर काफी असर पड़ा है। किला …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में हुई कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी हुआ। जिले में अधिकांश बच्चों ने इसमें बाजी मारी है। रिजल्ट देखते ही सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे है। अभ्यर्थियों का कहना था कि कोरोना की वजह से रिजल्ट पर काफी असर पड़ा है।

किला की गढ़ी चौकी की रहने वाली अलैना फातिमा ने क्लैट में आल इंडिया रैंक 588 प्राप्त की है। अलैना ने 81.75 अंकों के साथ इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। उनके पिता सय्यद अथर अली रेलवे में लोको पायलट की पोस्ट पर तैनात है। अलैना ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा जीआरएम स्कूल से 96 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।

अलैना ने भविष्य में जज बनने का फैसला लिया है क्योंकि वह यहां की कानूनी व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से कोर्ट में सालों तक केस पेंडिंग पड़े रहते हैं। यह ठीक नहीं है, इससे पूरी न्याय व्यवस्था चरमराई हुई है। अलैना की कोशिश है कि वह इस किसी भी तरह इस न्याय व्यवस्था को ही बदलें।

प्रेरित करने वाले लोगों से हमेशा सीखा: मयूरी
मलूकपुर की रहने वाली मयूरी सक्सेना ने क्लैट में 2203 प्राप्त की है। यह परीक्षा उन्होंने 70.5 अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। मयूरी ने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा जीआरएम स्कूल से 94.2 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। उनके पिता अनूप सक्सेना रेलवे स्कूल में शिक्षक है। वहीं, उनकी मां योगिता सक्सेना भी जीआईसी में गणित की प्रवक्ता है। मयूरी का कहना है कि वह इससे भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकती थी मगर कोरोना ने उनकी पूरी योजना को बिगाड़ दिया।

कोरोना की वजह से न तो वह कोचिंग जा पाईं और न ही किसी दोस्त के साथ बैठकर पढ़ाई कर पाईं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां-बाप के साथ करियर लांचर कोचिंग के शिक्षकों को भी दिया है। मयूरी बताती है कि वह प्रेरित करने वाली वीडियो ही हमेशा देखती थी। इससे यदि कभी परीक्षा को लेकर मन में उदासी होती तो वह भी दूर हो जाती। इतना नहीं नहीं, मयूरी ने इस बार बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी लॉ एडमिशन टेस्ट (ब्लैट) में भी 129 रैंक प्राप्त की है। साथ ही महिला में 42 वीं रैंक प्राप्त की है।

संबंधित समाचार