तय समय से एक घंटा देरी से शुरू हुई भारत जोड़ों न्याय यात्रा, राहुल-प्रियंका को देखने के लिए इंतजार में रहे प्रशंसक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दुसरा चरण अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की ससुराल से शुरूआत की। वैसे तो महानगर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने का समय सुबह 10 बजे से था, लेकिन कुछ कारण वंश यात्रा समय से नहीं पाई। जिसके कारण जामा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने तय समय से एक घंटा देरी से पहुंचे। जिसके बाद 11:00 बजे से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत जामा मस्जिद से की गई।

यहां से राहुल की यात्रा हाफिज बन्ने की पुलिया होते हुए इंदिरा चौक पर पहुंची। जहां कांग्रेसियों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। यहां से यात्रा लगभग 11:20 बजे गलशहीद चौराहे पर पहुंची। यहां भी कांग्रेसियों ने यात्रा में शामिल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। 11:30 बजे यात्रा भूड़े का चौराहे पर पहुंची। यहां हाजी रिजवान कुरैशी और हाजी इकराम कुरैशी के समर्थकों ने यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। भूड़े के चौराहे पर राहुल गांधी ने एक बच्चें को अपने पास बुलाकर उसके साथ फोटो खिचवाई।यहां से भारत जोड़ो यात्रा ईदगाह के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रा में कांग्रेसियों समेत आम लोगों की काफी भीड़ जुटी थी। 11:45 पर यात्रा ईदगाह चौराहे पर पहुंची।

यहां कांग्रेसियों ने क्रेन से बड़ी माला पहनाकर राहुल और प्रियंका गांधी का स्वागत किया। इसके बाद थोड़ी आगे चलकर आदर्श नगर में पंजाबी समाज के लोगों ने विनोद गुंबर की नेतृत्व में भागड़ा डांस के साथ यात्रा स्वागत किया। 12:00 बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा डबल फाटक पर पहुंची। जहां पहले प्रियंका और बाद में राहुल ने जनता को संबोधित किया। यहां लगभग 20 मिनट तक प्रियंका और राहुल ने जनता को संबोधित किया और आगे के लिए रवाना हो गई। कारूला इलाके में कांग्रेसियों और जनता ने यात्रा का स्वागत किया। जिसके बाद कोहिनूर तिराहे पर कुछ देर रूकने के बाद यात्रा अमरोहा के लिए रवाना हो गई।

ये भी पढ़े :- Bharat Jodo Nyay Yatra:राहुल से मिलने उत्तराखंड से मुरादाबाद पहुंचा भूपेंद्र,पेपर लीक और भर्ती घोटाले का बयां किया दर्द

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता