बहराइच: 14 सालों से भाई-भाई के बीच चल रहे जमीन के विवाद का हुआ निपटारा तो नम हो गईं सभी की आंखें
दोनों भाइयों ने गले मिलकर दूर किए शिकवे, थाना समाधान दिवस में पुलिस ने कराई सुलह
पयागपुर, बहराइच। जिले के पयागपुर थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में विभिन्न मामलों को लेकर कुल 11 प्रार्थना पत्र आये, जिनमे दो का मौके पर ही निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को उनसे सम्बंधित विभाग के लोगों को सौंपा गया।
पयागपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में सहायक चकबंदी अधिकारी राम कुमार वर्मा तथा नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ। समाधान दिवस में ग्राम प्रधान कलुई के विरुद्ध सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के संबंध में आये प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुवा।
कलुई निवासी अक्षनी कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में घूर और खलिहान के लिए खाली पड़ी सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा अवैध रूप से कब्जा चल रहा है, जिसके संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन ग्राम प्रधान के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने अवैध कब्ज़ा हटाए जाने की।
एक अन्य प्रकरण जिसमे दो भाइयों के बीच वर्षों से चला आ रहा जमीनी विवाद का भी समाधान दिवस में आया जिस का थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी व राजस्व टीम ने निस्तारण कर 14 वर्षों से चल रहे भाई भाई के वीच के विवाद का पटाक्षेप कर दिया। रुकनापुर के वीरसिंह पुरवा निवासी पारस ने अपने भाई के गले मिलकर सारे गिले शिकवे दूर किये।
इस दौरान उप निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, राजस्व लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस ने मुसलमानों से किया छल, पीएम मोदी और सीएम योगी जीवन में लाए बदलाव: अफजल अंसारी
