दिल्ली ने बेंगलोर को 59 रन से हराया, रबाडा ने लिए चार विकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 59 से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था। बेंगलोर 20 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 137 रन ही बना …

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 59 से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था। बेंगलोर 20 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी।

बेंगलोर की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 39 गेंदें खेलीं और दो चौकों के अलावा एक छक्का मारा। कैपिटल्स के मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक जमाते हुए नाबाद 53 रनों की पारी खेली।

स्टोइनिस ने 26 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के मारे। पृथ्वी शॉ ने 42, शिखर धवन ने 32 रनों का योगदान दिया। बेंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। दिल्ली की इस जीत के हीरो रहे तेज़ गेंदबाज़ कगीसो रबाडा रबाडा ने अपने कोटे के चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्होंने कोहली, संदुर, उडाना और शिवम दूबे को अपना शिकार बनाया।

संबंधित समाचार