हरदोई: पोस्टमार्टम हाउस में तैनात डॉक्टर से कांस्टेबल ने की मारपीट, निलंबित
हरदोई। शव के पोस्टमार्टम के लिए भटक रहे कांस्टेबल की पोस्टमार्टम हाउस में तैनात डॉक्टर से नोंकझोंक हो गई। उस पर डॉक्टर ने कांस्टेबल को गाली-गलौज करते हुए उसे औकात बताने की धमकी दी, जिस से गुस्साए कांस्टेबल ने डाक्टर पर हाथ छोड़ दिया।
डाक्टर की हरकत पर वहां के कर्मचारी खामोश रहे, लेकिन जब कांस्टेबल की बारी आई तो उन्ही लोगों ने उसका वीडियो बना कर उसे एसपी के सामने पेश कर दिया। जिस पर एक्शन में आए एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने कांस्टेबल गगन सिंह को निलंबित कर दिया।
दरअसल हुआ यूं कि शुक्रवार को हरपालपुर थाने के टिलिया घटवासा में बस पलटने से अरवल थाने के बेहथर निवासी अंकित के 3 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु की मौत हो गई थी। हरपालपुर थाने में तैनात कांस्टेबिल गगन सिंह की शव का पोस्टमार्टम कराने में ड्य़ूटी लगाई गई।
गगन सिंह ने शुक्रवार को दौड़-भाग कर पोस्टमार्टम की सारी कार्यवाही पूरी कर ली, लेकिन फिर भी दिव्यांशु के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार को कांस्टेबिल गगन सिंह ने पोस्टमार्टम की ड्य़ूटी कर रहे डा.पीयूष गुप्ता से दौड़-भाग का हवाला देते हुए जल्दी पोस्टमार्टम किए जाने की बात कही, जिस पर डा.गुप्ता ने कांस्टेबल को उल्टा लापरवाह बताते हुए उस पर न सिर्फ़ बरसे बल्कि उसे गाली-गलौज करते हुए उसे औकात याद दिलाने की धमकी तक दे डाली।
आखिरकार कांस्टेबल से रहा नहीं गया और उसने हद पार करते जा रहे डाक्टर पर हाथ छोड़ दिया। बताते है कि डाक्टर की गाली-गलौज पर खामोश खड़े रहे वहां के किसई कर्मचारी ने कांस्टेबिल के ऐसा करने का वीडियो बना लिया और उसे एसी गोस्वामी के सामने पेश कर दिया गया। वीडियो में कांस्टेबल की हरकत देख कर एक्शन में आए एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। इस मामले की सारे पुलिस महकमें में खलबली मची हुई है।
यह भी पढ़ें:-सीएम फ्लीट हादसा: अखिलेश यादव ने जताया दुख, कसा तंज- आशा है अब तो आँखें खुल गई होंगी
