Route Diversion In Kanpur: शब-ए-बरात आज...शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, यहां से होकर न गुजरें
कानपुर में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
कानपुर, अमृत विचार। शब-ए-बरात रविवार को है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्र को सजा दिया है। पुलिस ने भी यातायात डायवर्जन कर लिया। शहर की मस्जिदों में धार्मिक तकरीर आदि को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। रविवार शाम पांच बजे से शनिवार सुबह पांच बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
- आरसी होटल की तरफ से आने वाले वाहन जिसे कर्नलगंज चौराहा की तरफ जाना है, ऐसे वाहन हर्ष नगर पेट्रोल पंप से दाहिने मुड़ कर ब्रह्म नगर चौराहा, रामबाग चौराहा होते हुए जाएंगे।
- ग्वालटोली तिराहा से बकरमंडी ढाल होकर आरसी होटल की तरफ जाने वाले वाहन कर्नलगंज बस अड्डा तिराहा से शनिदेव मंदिर के दाहिने मुड़ कर छः बंगलिया होते हुए जाएंगे।
- लाल इमली होकर बकरमंडी ढाल,आरसी होटल की तरफ जाने वाले वाहन चुन्नीगंज चौराहे से दाहिने मुड़ कर शनिदेव चौराहा होकर जा सकेंगे।
- यतीमखाना की तरफ से बकरमंडी ढाल,आरसी होटल की तरफ जाने वाले वाहन कायस्थाना चौराहा से दाहिने मुड़ कर लाल इमली चौराहा से होते हुए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: यारो मुझे माफ करो मैं नशे में हूं...टल्ली होकर सिपाही सड़क पर लेटा, Video Viral
