Kaushambi Blast: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, सात लोगों की मौत, कई घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बा में स्थित पटाखा के गोदाम में हुआ भयंकर विस्फोट
कौशाम्बी/प्रयागराज, अमृत विचार। कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में रविवार करीब 11:30 बजे घर पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। धामके दम बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। जिसमें 8 लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन लोग झुलस गये।
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया। झुलसे लोगों को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली की पटाखा फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री शराफत अली न्यू रंगोली फायरवर्क्स के नाम से हैं। रविवार को उस पटाखा फैक्ट्री में दिन में करीब 11:30 बजे अचानक जोरदार विस्फोट हुआ।
विस्फोट का धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर तक सुनाई दिया। धमाके की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचने की कोशिश करने लगे। धमाके की वजह से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। भीषण आग लगेे की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने अपनी हिम्मत जताते हुए फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
घटना के बाद एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर और एसपी कौशाम्बी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। फैक्ट्री में लगी आग से करीब आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कुछ देर में ही पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियों ने आज को बुझाने का प्रयास शुरू किया। देर शाम तक आपको बुझाने का कार्य चलता रहा। इस भीषण अग्निकांड में फैक्ट्री के मालिक शराफत अली और उसके एक बेटे के भी मौत हो गई है। इस घटना में अब तक आठ लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।
वहीं एक दर्जन से अधिक झुलसे लोगों को इलाज नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में मृतकों में मृतक शिव नारायण (30) पुत्र भोलानाथ, कौशल अली और शराफत अली, शिव नारायण पटेल, शाहिद अली पुत्र शराफत अली, शिवकांत (25) पुत्र राम भवन निवासी अंबहा के रूप में की गई। फैक्टरी में काम करने वाले जयचंद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मलबे में दबे लोगों कप भी भाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि घायल बबलू पटेल, दीना पटेल, अशोक पटेल के अलावा अन्य लको एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
आग बुझाने के बाद भी होता रहा धमाका
भरवारी कस्बे में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद अफरा तफरी का माहौल बना रहा। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाये जाने के बाद भी फैक्ट्री के अंदर कई घंटे तक धमाका होता रहा। इस पूरी घटना मे अब तक आठ लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। आग को काबू पाने दम लिए खागा, फतेहपुर से भी फायर ब्रिगेड की दमकल भेजा गया।
Video: कौशांबी में भीषण हादसा, पटाखा गोदाम में लगातार हो रहे धमाके#kaushambi #kaushambifire pic.twitter.com/uBgFLBdpmG
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 25, 2024
मौके पर पहुंची डॉक्टर टीम और एंबुलेंस
घटना के बाद मौके परं की पांच टीम में भी पहुंच गई। नॉर्मलझुलाा लोगों को तत्काल प्रभाव सेमौके पर ही इलाज किया गया। बाकी अन्य गंभीर रूप से झुलस लोगों को उपचार कर तत्काल स्वरूप रानी के लिए भेज दिया गया।स्टेटस अधिकारियों नेमौके परएक दर्जन से अधिक एम्बुलेंस मंगवाई थी।
कौशांबी में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें आठ लोगों की मौत हुई है और लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।घायलों को इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल जांच कराई जा रही है...भानु भास्कर, एडीजी जोन, प्रयागराज।
कौशांबी के भरवारीमेंचल रहे पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। इस फैक्ट्री में पटाखा बनाने और बेचने दोनो का लाइसेंस था। फैक्ट्री में लगभग दो दर्जन लोग काम कर रहे थे। घटना अचानक हुई है। विस्फोट कैसे हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए स्वरूप रानी भेज दिया गया है..., बृजेश श्रीवास्तव, एसपी कौशांबी।
ये भी पढ़ें -बंगाल: Fact-Finding टीम को पुलिस ने संदेशखाली जाने से रोका, हंगामे के बाद सभी सदस्यों को किया गिरफ्तार
