बरेली: मिट्टी के बर्तनों का फिर लौटा क्रेज...हांडी, कूकर, बोतल और कढ़ाई की बढ़ी डिमांड

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। मिट्टी के बर्तनों का चलन एक बार फिर नई तकनीकी से लैस होकर लौट आया है। इसको लेकर लोगों में भी मिट्टी के इन आकर्षक बर्तनों का क्रेज भी देखने को मिल रहा है। क्योंकि आज के लोग डिजाइनर मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना और खाना पसंद कर रहे हैं। एक दौर था, जब तकनीकी के अभाव में सभी घरों में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल होता था। 

IMG-20240221-WA0140

लेकिन जैसे ही तकनीक का विकास हुआ तो हमारे घरों में स्टील, एल्युमीनियम, पीतल और प्लास्टिक आदि के डिजाइनर बर्तन आ जाने से मिट्टी के बर्तनों का चलन कम हो गया, जो धीरे-धीरे बिल्कुल खत्म सा हो गया। लेकिन एक बार फिर लंबे समय के बाद लोग मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना और खाना खूब पसंद कर रहे हैं। जिससे दिन ब दिन मिट्टी के बर्तनों की बिक्री भी बढ़ रही है। बता दें, मिट्टी के बर्तनों में सबसे अधिक डिमांड डिजाइनर हांडी, फ्राई पैन, कढ़ाई, हॉट केस और बोतल आदि की है। 

Capture

ये है दाम 
बर्तनों का सेट- 350-500 
कटोरी- 30-50 प्रति पीस
बोतल- 150-250 प्रति पीस
मटका- 50-80
गिलास- 40-50
हॉट केस- 300-500
कुकर- 850- 900
फ्राई पैन- 300- 350
कड़ाही- 450- 500
हांडी- 150- 500

1

आज कल लोग मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लोग हांडी में साग और दाल बनाते हैं, क्योंकि उसमें मिट्टी की खुशबू आती है। जिससे स्वाद बेहद अच्छा आता है। इसके अलावा कुकर और बोतल की भी मांग बढ़ी है -सोनाली, मिट्टी के बर्तन विक्रेता।

ये भी पढ़ें- 'लोकसभा चुनाव 2024 में मुसलमान PM मोदी का न करें विरोध', शहाबुद्दीन रजवी ने की अपील

संबंधित समाचार