हैं तैयार हम: दंगा और बवाल से निपटने को अयोध्या पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। आगामी पर्व, त्यौहार और लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमें ने रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर दंगा और बवाल से निपटने के लिए साजो-सामान के साथ पूर्वाभ्यास किया। इस पूर्वाभ्यास में जनपद के थानों के पुलिसकर्मियों के साथ शाखाओं के जवानों ने भाग लिया। राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में एसपी देहात ने पूर्वाभ्यास का बारीकी से जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक हिदायत दी।  

आपात स्थिति दंगा और बवाल से निपटने के लिए शासन की ओर से पुलिस महकमों को तमाम सुरक्षा और सर्विलांस उपकरण के साथ आपात हालत पर नियंत्रण के लिए असलाह उपलब्ध कराया गया है। वहीं महकमे में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के अलावा अग्निशमन, घुड़सवार दस्ता, बम खोजी और निरोधी दस्ता, एंटी सेबोटाज चेक टीम, त्वरित कार्रवाई बल, स्वाट टीम, ख़ुफ़िया दस्ते आदि की तैनाती है। विशेष परिस्थितियों में आतंकी हमलों को रोकने और जवाबी कार्रवाई के लिए भी जिले में एटीएस का दस्ता तथा बख्तरबंद वाहन और अन्य साधन-संसाधन हैं। रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर एसएसपी के निर्देश पर सभी शाखाओं और थाना-कोतवाली के कर्मियों व अधिकारियों की मौजूदगी में दंगा और बलवा नियंत्रण का प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास कराया गया। जवानों के सुरक्षा उपकरणों तथा उनके इस्तेमाल के तौर-तरीकों को जांचा-परखा गया तथा एंटी राइट गैन, आंसू गैस गैन, रबर व पैलेट बुलेट की आवश्यकता और फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। 

अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को बलवा होने पर उसे कंट्रोल करने और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा बॉडी वॉर्न कैमरा, डैश बॉर्ड कैमरा, ड्रोन कैमरा आदि के प्रयोग के संबंध में जानकारी और हिदायत प्रदान की।

ये भी पढ़ें -बहराइच: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चार पर केस दर्ज

संबंधित समाचार