...चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो, रामकथा पार्क में सजा सांस्कृतिक संगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामोत्सव में रामकथा पार्क में चल रही भजन और सांस्कृतिक संध्या छाप छोड़ रही है। शनिवार संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में भोपाल से आईं आकृति मेहरा ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो, मंगल भवन अमंगल हारी, सुनो हे राम कहानी, राम आये हैं आये हैं राम आये हैं, राम के आने से भगवा रंग में रंगी अयोध्या, नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो  चर्चित भजन प्रस्तुत किए।

शास्त्रीय संगीत की साधक श्रुति मालवीय ने भगवान को भजन पुष्प भेंट किया। गायिका संजोली पाण्डेय ने भी अपनी प्रभाव पूर्ण गायकी से श्रोताओं को मोहित किया। आशीष पाठक और सहगायक अन्वी व पूर्णिमा जुगलबंदी सराहनीय रही। संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक ने कलाकारों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज मंडल के 10 स्टेशन ‘अमृत भारत’ के तहत होंगे विकसित, पीएम मोदी करेंगे 11 पुल का शिलान्यास और 54 पुल का लोकार्पण

संबंधित समाचार