बहराइच: अटल आवासीय विद्यालय के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा, छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। श्रम विभाग की ओर से संचालित बालक और बालिका विहान विद्यालय के छात्र/छात्राओं की परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित हुई सफल अभ्यर्थियों को अटल आवासीय विद्यालय में निशुल्क प्रवेश के साथ शिक्षा मिलेगी।

गोंडा में अटल आवासीय विद्यालय का संचालन होता हैं। इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलकूद और रहने खाने की फ्री सुविधा है। ऐसे में अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। 

3

श्रम अधिकारी सिद्धार्थ मोदयानी ने बताया कि समाजशास्त्र विभाग की ओर से संचालित बालिका विहान विद्यालय से 24 छात्राएं और बालक विद्यालय से छह छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। 

वार्डेन प्रिया प्रसाद ने बताया कि रविवार को कक्षा छह और नौ कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित हुई। प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश मिलेगी। इस दौरान कोतवाली नगर और देहात की पुलिस के साथ श्रम अधिकारी, वार्डेन मौजूद रहे। प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे के मध्य आयोजित हुई।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज मंडल के 10 स्टेशन ‘अमृत भारत’ के तहत होंगे विकसित, पीएम मोदी करेंगे 11 पुल का शिलान्यास और 54 पुल का लोकार्पण

 

संबंधित समाचार