अयोध्या: भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले अवधेश प्रसाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोड़री चौराहे पर आयोजित हुआ सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान इसलिए इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। यह बातें रविवार को कोड़री चौराहे पर आयोजित अयोध्या विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा प्रत्याशी व राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने कहीं। 
    
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है दूसरी तरफ उन पर जुल्म भी कर रही है। पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। प्रदेश सचिव जयशंकर पांडेय ने भाजपा सरकार को जुल्मी सरकार बताया।

जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भाजपा के नेता जाति और धर्म की राजनीति कर सत्ता पर कब्जा जमाना चाहते हैं, इसे जनता को समझना होगा। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रक्षाराम यादव व संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक वर्मा ने किया।

इस अवसर पर छेदी सिंह, पूर्व जिपं  सदस्य शंभूनाथ सिंह दीपू, बाबूराम गौड़, छोटे लाल यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश कोरी, जगदीश यादव, आशीष वर्मा, स्वामी नाथ वर्मा, पार्षद ओरौनी प्रसाद पासवान, लल्लन पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-एडीजी जोन ने डीआईजी और एसपी के साथ की बैठक, कहा- अपराध नियंत्रण में सक्षम है बहराइच पुलिस, थानाध्यक्षों को दिए सुरक्षा के टिप्स

संबंधित समाचार