अयोध्या: मुंबई के उद्योगपति ने रामलला को समर्पित किया 13.5 किलो चांदी से बना दीपक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर में विराजमान रामलला के गर्भगृह में अखंड ज्योति के लिए मुंबई के उद्योगपति नागेंद्र आचार्य और अरुणा आचार्य ने चांदी से बने दो विशाल दीपक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया है। 13.50 किलो वजनी दीपक की ऊंचाई 3.30 फीट है।

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से 48 दिवसीय मंडपोत्सव के अनुष्ठान में रविवार को मुंबई से आए उद्योगपति नागेंद्र आचार्य पत्नी समेत शामिल हुए इस दौरान रामलला के समक्ष पूजन अर्चन करने के बाद राम लाल की समक्ष अखंड ज्योति जलाए जाने की इच्छा प्रकट करते हुए जो विशाल दीपक ट्रस्ट के सदस्य विश्व प्रसन्न तीर्थ के मौजूदगी अर्पित किया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले अवधेश प्रसाद

 

संबंधित समाचार