स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर किया प्रहार, कहा- अमेठी में नामदारों ने मेडिकल की जमीन पर बनवाया गेस्ट हाउस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर जमकर किए प्रहार, बोली अमेठी में कमल खिल चुका है अब रायबरेली में होगा

रायबरेली, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने एम्स उद्घाटन पर गांधी परिवार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कामगारों के कारण एम्स रायबरेली में है। नामदार और कामगार में फर्क क्या होता है। यह एम्स रायबरेली उत्तम उदाहरण है।

एम्स रायबरेली की घोषणा से लेकर शिलान्यास तक लगभग आठ साल की यात्रा करनी पड़ी। इस एम्स रायबरेली को प्रधानमंत्री मोदी के पुण्य हाथों द्वारा 16 दिसंबर 2018 राष्ट्र को समर्पित किया गया। उन्होंने एम्स प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप के प्रयासों की वजह से हर वर्ष एम्स रायबरेली में एक लाख 30 हजार टेस्ट होते हैं।

गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं उस क्षेत्र से हूं, जहां पर पहले कभी नामदार हुआ करते थे। अमेठी साक्षी है, जहां पर वर्षों वर्ष एक नामदार ने जनता का वोट लिया लेकिन सेवाएं नहीं दी। 30 साल पहले अमेठी में नामदारों ने मेडिकल कालेज बनाने की बात कहकर जमीन ली।

नामदारों ने उस जमीन पर अपने लिए गेस्ट हाउस बना लिया, लेकिन मेडिकल कालेज नहीं बना। जो 30 साल में नहीं हो सका। मेरे कार्यकाल में तीन माह में पेपर वर्क करते आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कारण मेडिकल कालेज खोल दिया गया। अमेठी क्षेत्र से डायलिसिस सेंटर खुल गया। पहले लोग लखनऊ तक दौड़ते थे। सीटी स्कैन मशीन की सुविधा लखनऊ या दिल्ली में थी, जो आज अमेठी में है। आज 200 बेड अस्पताल, ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक सबकुछ मिला।

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी तो 380 मेडिकल कालेज बने थे। वहीं महज 10 साल में 706 बना दिए गए। 10 साल में बने जनऔषधि केंद्र 10 हजार से ज्यादा है। इसका लाभ गरीबों को मिल रहा है। उनका अब तक 30 हजार करोड़ रुपया सरकार बचा चुकी है। 25 करोड़ नागरिकों को गरीबी से उभार कर विकास के पथ पर लाने का कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है।

अमेठी में कमल खिल चुका है, अबकी बारी रायबरेली की

केंद्रीय मंत्री ने गांधी परिवार जमकर हमला बोला। वहीं कामगारों के बहाने जिले में बदलाव की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मंच कामगारों का है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते इस बार रायबरेली में भी वह होगा जो 19 में अमेठी में हुआ। उन्होंने कहा कि विनम्रता भाव से कह रही हूं, जनता चाहती है कि विकास हो। जनप्रतिनिधि नाते साक्षी हूं। अमेठी में चार लाख परिवारों को नल से जल मिला। अमेठी कमल खिल चुका है। अबकी बार रायबरेली भी कहती है 370 नहीं 400 पार। आप कामगारों का साथ देंगे। रायबरेली से आवाज जाएगी नरेन्द्र मोदी है तो एम्स रायबरेली भी मुमकिन है।

भारत माता की जय के साथ की शुरूआत

केंद्रीय मंत्री ने भारत माता की जय के साथ शुरुआत की। उन्होंने पूरे भाषण में नामदार और कामगार पर केंद्रित रखा। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। वहीं एम्स में अब तक हो चुके इलाज के आंकड़ों को भी बताया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले अवधेश प्रसाद

संबंधित समाचार