लखनऊ: समिट बिल्डिंग के बार में मारपीट करने वाले दबंगों पर प्राथमिकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। विभूतिखंड थानाक्षेत्र अंतर्गत समिट बिल्डिंग में शुक्रवार देर रात माई बार में नशेबाजी को लेकर एक बार जमकर बवाल हुआ। यहां खाने के लिए पहुंचे दो दोस्तों को 10-15 लोगों ने जमकर पीटा। बोतले, लोहे के राड और कुर्सियां चलीं। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विभूतिखंड प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के मुताबिक गाजियाबाद के न्यू पंचवटी कालोनी टीजी रोड निवासी शिव त्यागी निजी कंपनी में कार्यरत है। वह विभव खंड में रहते हैं। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार रात दोस्त आकाश सिंह के साथ समिट बिल्डिंग में माई बार रेस्टोरेंट में गए थे। वहां दोस्त के साथ खाना खाया। खाने के बाद बाहर निकल रहे थे इस बीच पीछे से किसी ने बोतल फेंककर मारी। आकाश के सिर पर बोतल लगी और वह गिर गया।

घटना से बार में भगदड़ मच गई। पीड़ित का आरोप है कि इस बीच 10-15 अन्य लोग आ गए और हमला बोल दिया। राॅड से पीटने लगे। हमले में साथी आकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह बार के कर्मचारियों ने दखल देकर हमलावरों से बचाया।

घायल आकाश को लोहिया ले जाया गया। जहां, डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नशेबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी। फिलहाल, तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-एडीजी जोन ने डीआईजी और एसपी के साथ की बैठक, कहा- अपराध नियंत्रण में सक्षम है बहराइच पुलिस, थानाध्यक्षों को दिए सुरक्षा के टिप्स

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव