जम्मू-कश्मीर में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप सोमवार सुबह 5.13 बजे आया।” उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र में था …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप सोमवार सुबह 5.13 बजे आया।” उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र में था और इसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 10 किलोमीटर थी।

लद्दाख-तिब्बत क्षेत्र के भूकंप का केंद्र रहने के साथ पिछले एक महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की तीव्रता वाले भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते रहे हैं।

संबंधित समाचार