लखनऊ: ननिहाल में युवती का फंदा से लटकता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विकास नगर थाना अंतर्गत रविवार देर रात ननिहाल में युवती का शव फंदा पर लटकता मिला। थाना क्षेत्र के बटाहा गांव निवासी नाना रामेश्वर के घर रह रही प्रिया (19) का शव देर शाम कमरे में दुपट्टा से लटकता मिला। नाना ने बताया प्रिया की मां की करीब छह वर्ष पहले मौत हो गयी थी। 

इसके बाद से प्रिया ननिहाल में रहती थी। मूल रूप से वह बीकेटी की रहने वाली है। मां की मौत होने पर उन्होंने दामाद पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में सुलह समझौता होने के बाद से वह पिता के पास आने जाने लगी थी। 

रविवार को भी वह पिता से मिलने गई थी। जहां से शाम को ननिहाल आ गयी थी। शाम करीब 7 बजे उसके संग चाय पीकर नाना घर से बाहर निकल गये। कुछ देर बात लौटे तो उसे लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने पाेस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

संबंधित समाचार