Bareilly News: शब-ए-बारात पर गुनाहों से तौबा कर मांगी माफी, दरगाहों और कब्रिस्तानों में रात को दिखाई दी रौनक

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। शब-ए-बारात पर रविवार को गुनाहों से तौबा कर माफी मांगी गई। मस्जिदों में सुबह फज्र की नमाज के समय तक इबादत का दौर चलता रहा। कब्रिस्तान, मस्जिदों के साथ लोगों ने घरों को भी सजाया। वहीं आज रोजा रखा गया है। दिन भर नियाज नजर का दौर चला। शाम को लोगों का दरगाहों और कब्रिस्तानों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ।

मुस्लिम समुदाय में रविवार रात इबादत का दौर चला। लोग देर शाम कब्रिस्तान पहुंचना शुरू हो गए। मरहूम लोगों के लिए दुआ की गई। दरगाहों और कब्रिस्तानों में रात को रौनक दिखाई दी। मस्जिदों के साथ दरगाह पर लोगों ने फूल पेश कर नियाज नजर के साथ दुआएं मांगीं। अपने अजीजों की कब्र पर चिरागां किया।

शिया कर्बला में की गई नियाज नजर
शब ए बरात पर शिया समुदाय के लोगों ने स्वालेनगर स्थित शिया कर्बला में रोशनी और नियाज नजर की। साथ ही कर्बला स्थित कब्रिस्तान में अपने पुरखों की कब्र पर फातेहा पढ़ी। ऑल इंडिया गुलदस्ता ए हैदरी के मीडिया प्रभारी शानू काजमी आदि मौजूद रहे। वहीं, शिया जामा मस्जिद में इमाम ए जुमा मौलाना शमसुल हसन खां सहित नमाजियों ने अमाल किए। शिया कर्बला को मुतावल्ली जमीर रजा बॉबी की ओर से सजाया गया।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: वन विभाग की दरियादली...IFFCO दबाए बैठा है सैकड़ों बीघा जमीन

 

 

संबंधित समाचार