हरदोई: जिला पंचायत अध्यक्ष के घर लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष के घर में अचानक आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। बताते है कि पूजा के लिए जलाए गए दीपक से पर्दे ने आग पकड़ ली। जबकि कुछ लोग शार्ट सर्किट होना बता रहें है। इसका पता होते ही वहां तमाम लोग दौड़ पड़े, वहीं सूचना पह पहुंचे दमकल कर्मी भी मोर्चे पर जा डटे। आनन-फानन में आग काबू कर कोई बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया।
बताया गया है कि सोमवार की सुबह ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के महात्मा गांधी रोड (नुमाइश चौराहा के बगल) स्थित घर की दूसरी मंज़िल में अचानक आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। पता चला कि वहां पूजा के लिए दीपक जलाया गया था, उसी से पर्दे ने आग पकड़ ली। लेकिन कुछ का कहना है कि बिजली के शार्ट सर्किट से ऐसा हादसा हुआ।
इसका पता होते ही वहां तमाम लोग पहुंच गए और अपनी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। वहीं सूचना मिलते ही दमकल कर्मी भी पहुंच कर वहां अपने मोर्चे पर डट गए। माना जा रहा है कि सब कुछ समय रहते कर लिया गया,वरना किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
