बहराइच: किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
बहराइच, अमृत विचार। किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान पर सोमवार को मोतीपुर और नानपारा तहसील क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। दिल्ली में किसान एमएसपी लागू करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।
इसको लेकर किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा प्रदर्शन को गांव से लेकर शहरों तक पहुंचाया जा रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान पर सोमवार को जिले के नानपारा और मोतीपुर तहसील के किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। बहराइच नानपारा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से नानपारा टोल प्लाजा पर टैक्टर मार्च निकाला गया।
बहराइच:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 26, 2024
किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
किसानों के प्रदर्शन के चलते पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था pic.twitter.com/ir2pToir1A
नानपारा तहसील अध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह की अगुवाई में सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ निकाला गया। जिसमे शिवपुर ब्लाक अध्यक्ष गोविन्द वर्मा, बलहा ब्लाक अध्यक्ष राम बनारस, जिला उपाध्यक्ष बजरंगी लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। मोतीपुर तहसील में जितेंद्र सिंह की अगुवाई में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। मार्च गुलालपुरवा गांव में स्थित मैदान में पुलिस द्वारा रोक दिया गया है। किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस की काफी सुरक्षा व्यवस्था रही। जगह जगह पुलिस तैनात रही।
