Auraiya News: मंदबुद्धि नाबालिग का शव बंबे में पड़ा मिला...परिजनों में मची चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस
औरैया में मंदबुद्धि नाबालिग का शव बंबे में पड़ा मिला
औरैया, अमृत विचार। एरवाकटरा थानाक्षेत्र के हरचंदापुर पुलिया से करीब 200 मीटर दूरी पर समायन जाने वाले रास्ते के किनारे बंबे (माइनर) में सात वर्षीय बच्चे का शव पानी के कूड़े के ढेर में फंसा मिला।
सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी ऐरवा कटरा संत प्रकाश पटेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
.jpg)
जानकारी के अनुसार एरवाकटरा के बिधूना रोड पर स्थित हरचंदापुर बंबा पुलिया से समायन गांव की ओर राहगीरों को सुबह बंबे में इकट्ठे कूड़े के ढेर में एक बच्चे की लाश फंसी हुई दिखाई दी। जिसकी जानकारी होने पर आसपास गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना ऐरवाकटरा पुलिस को दी। इसी बीच जानकारी होने पर घटनास्थल पर मृतक के पिता बसरुद्दीन के साथ पहुंचे उमरेड़ी गांव निवासी अफसर अली ने शव की शिनाख्त अपने 7 वर्षीय पुत्र अल्तमस के रूप में की।
अफसर अली ने बताया कि अल्तमस मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त था और पिछले सोमवार को घर से लापता हो गया था। जिसे खोजने का परिजनों ने काफी प्रयास किया लेकिन कोई पता न चल सका।
सूचना पाकर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी संत प्रकाश और क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: 20 हजार दो...नहीं तो तेजाब से नहला दूंगा, छात्रा के घर घुसकर तमंचा दिखा धमकाया, जानें- पूरा मामला
