श्रावस्ती: किसान आंदोलन के समर्थन में सड़क जाम कर किसानों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। हरियाणा-दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को जिले के किसानों ने रतनापुर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सोनवा थाना क्षेत्र के भिनगा बहराइच मार्ग पर संयुक्त किसान मोर्चा यूनियन की तरफ से रतनापुर से दिकौली तक दर्जनों ट्रैक्टर के साथ किसानों ने प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार व किसान यूनियन के मध्य मंगलवार को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैट के आह्ववान पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि बातचीत से हल नही निकलेगा और सरकार हमारी मांगों को नही मानेगी तो हम ट्रैक्टर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह प्रदर्शन दो दिनों तक चलेगा। किसानों के सड़क जाम करने से आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रतनापुर से दिकौली तक दर्जनों ट्रैक्टरों की लाइन लगी रही। इस मौके पर दर्जनों किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: खाना बनाते समय धमाके के साथ सिलेंडर में लगी आग, कई मकानों में आई दरार, एक झुलसा

संबंधित समाचार