हजारों की भीड़ के सामने तालिबान ने एक व्यक्ति को दे दी फांसी! ये थी वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अफगानिस्तान। तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान में हत्या के दोषी व्यक्ति को सोमवार को एक स्टेडियम में सार्वजनिक रूप से फांसी दे दी और हजारों लोग इसके प्रत्यक्षदर्शी बने। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, फांसी जॉजजान प्रांत की राजधानी शिबिरगान शहर में हुई, जहां पीड़ित के भाई ने दोषी को राइफल से पांच बार गोली मारी। प्रत्यक्षदर्शी ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर बताया कि स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा थी।

अगस्त 2021 में अमेरिका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सैनिकों के पूरी तरह से अफगानिस्तान छोड़ने के पश्चात तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से यह पांचवीं सार्वजनिक फांसी थी। तालिबान सरकार के अधिकारियों ने तत्काल इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। एक बयान में कहा गया है कि देश की तीन उच्च अदालतों और तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्ला हिब्तुल्ला अखुंदजादा की मंजूरी के बाद सोमवार को यह फांसी दी गई है।

बयान के अनुसार, फांसी पर लटकाए गए फरयाब प्रांत के बिलचिराग जिले के नजर मोहम्मद ने फरयाब के ही रहने वाले ख़ाल मोहम्मद की हत्या की थी और यह हत्या जॉजजान में हुई थी। दक्षिणपूर्वी गजनी प्रांत में बृहस्पतिवार को तालिबान ने हत्या के मामले में दोषी दो लोगों को फांसी दी थी।

ये भी पढ़े :-जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पीटीआई का यू-टर्न, बैरिस्टर गौहर खान को फिर बनाया अध्यक्ष

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता